Uttarakhand DIPR
pth 1

पिथौरागढ़ के बंगापानी तहसील में बारिश का फिर कहर, मलबे में दो लोग और मवेशी लापता

खबर शेयर करें

Report ring desk

पिथौरागढ़ । पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील के धामी गांव में बारिश में एक घर जमीदोज हो गया। हादसे में दो लोग और मवेशी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं मुनस्यारी तहसील में मकान में  बोल्डर गिरने से एक महिला की मौत हो गई है।

तहसील बंगापानी स्थित धामी गांव के भ्यौला तोक में भारी भूस्खलन के मलबे में एक मकान दब गया। मकान में रह रहे दो लोग और मवेशी लापता हैं। ग्रामीणों के अनुसार लापता व्यक्तियों में विशना देवी 55 वर्ष पत्नी हयात सिंह, जवाहर सिंह 30 वर्ष हैं।

वहीं मुनस्यारी तहसील में मकान में विशाल बोल्डर गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। ग्राम प्रधान देवकी बिष्ट के अनुसार बासबगड़ घाटी के गूटी गांव में मकान पर बोल्डर गिरने से जानकी देवी 37 वर्ष पत्नी भूपालसिंह की मौत हो गई है।

पिछले रविवार की रात को भी भारी बारिश के कारण बंगापानी तहसील के गैला और टांगा गांव में भारी तबाही मची थी। पहाड़ से मलबा आने के कारण कई घर ध्वस्त हो गए थे। गैला गांव में तीन लोगों की मौत हो गई थी तो पांच घायल हो गए थे जबकि टांगा में 11 लोग मलबे दब गए थे। जिनमें नौ का शव मलबे से बरामद कर लिया गया है। दो लोगों का अब भी पता नहीं चल पाया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top