Uttarakhand DIPR
Aganbadi

आंगनबाड़ी केंद्र में चला पोषण पखवाड़ा

खबर शेयर करें

देहरादून। डोईवाला बिधानसभा के बडोवाला जोलीग्रांट आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पोषण अभियान को एक मेले के रूप मैं मनाया गया। पोषण अभियान में सभी पात्र लाभार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम मेंं अतिथि के रूप मेंं पहुंची समाज सेविका आशा सेमवाल ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। सुपरवाइजर विनीता पुरवाल ने कहा की बाल विकास के अनेकों कार्यों के अलावा मरतदाता जागरूक अभियान का कार्य भी आंगनबाड़ी द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन कर रही सुनीता राणा ने कहा कि हर साल 1 से 30 सितंबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण माह मनाया जाता है जिसमें अलग-अलग विषयों जैसे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, गोदभराई, स्तनपान, सुनहरे 1000 दिन, एनीमिया, डेंगू, मलेरिया विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाती है। इन सबको एक अभियान के रूप मेंं मनाया जाता है।

रजनी रावत ने सभी से डेंगू से बचाव व रोकथाम की अपील की। कार्यक्र में सुषमा और आंचल लाभार्थी की गोदभराई रस्म भी की गई। ग्राम प्रधान सुधीर छेत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना की।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top