Uttarakhand DIPR
Tamba1

ताम्र उद्योग को और अधिक विकसित करने की जरूरत- डीएम अनुराधा

खबर शेयर करें
– उडेरखानी गांव के ताम्र शिल्पी दुलप राम के कार्यशाला का किया निरीक्षण
-शिल्पियों की समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश

बागेश्वर। ताम्र उद्योग को बढ़ाने के लिए गंभीरता से कार्य करना होगा जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने खरेही स्थित ताम्र ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनपद में ताम्र उद्योग पारंपरिक उद्योग रहा है, जिसे और अधिक विकसित करने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने ताम्र उद्योग से जुड़े ताम्र शिल्पियों के कार्यशालाओं को देखा व उनसे बातचीत की।

जिलाधिकारी ने उडेरखानी गांव के ताम्र शिल्पी दुलप राम के कार्यशाला एवं उनके द्वारा उत्पादित ताम्र उत्पादों को देखा। ताम्र उत्पादों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उद्योग महाप्रबंधक को ताम्र उत्पाद में नई तकनीकी प्रशिक्षण दिलाने और शिल्पियों को आ रही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा ताम्र उद्योग पारंपरिक उद्योग है, इसे और अधिक विकसित करना होगा। ताम्र उद्योग के लिए बाहरी क्षेत्रों में भी यहां का नाम जाना जाता है, तथा यहां के उत्पाद काफी पसंद किए जाते हैं, ये उत्पाद जनपद के ब्रांड बनें इस दिशा में कार्य करना होगा। उन्होंने उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि माल का विपणन करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं।

Tamba2

जिलाधिकारी ने क्षेत्र के अनुकूल और बेहतर नीतियां बनाते हुए मल्टी एक्टिविटी के तहत कार्य कर गांव को सब्जी उत्पादन के लिए कलस्टर के रूप में विकसित करने के निर्देश डीपीएम रीप को दिए। इस दौरान महाप्रबंधक उद्योग ने बताया कि शिल्पियों की शिल्पकला को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिल्पी दुलप राम सहित दो अन्य उद्यमी शिल्प रत्ïन पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं, तथा उद्यमी शिल्प प्रदर्शन के लिए विदेशों में भी जा चुके हैं।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, डीपीएम रीप मो आरिफ, ग्राम प्रधान बीना देवी, विमल कुमार टम्टा, अजय कुमार, देवेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र मनीष कुमार टम्टा आदि मौजूद थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top