Uttarakhand DIPR
Nainital 1

नैनीताल जिला पंचायत सीट: भाजपा की दीपा दर्मवाल बनी अध्यक्ष, कांग्रेस की देवकी बिष्ट उपाध्यक्ष

खबर शेयर करें
एक वोट से जीती दीपा, टॉस से हुआ उपाध्यक्ष का चुनाव

नैनीताल। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में हुए विवाद के बाद आखिरकार आज रिजल्ट भी आ ही गया। नैनीताल जिला कोषागार में परिणामों की घोषणा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की उम्मीदवार दीपा दर्मवाल ने कांग्रेस की प्रत्याशी पुष्पा नेगी को पराजित कर जीत हासिल की है। दीपा दरम्वाल एक वोट से जीत मिली। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट ने टॉस से जीत हासिल की है।
भाजपा प्रत्याशी दीपा दर्मवाल को 11 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 वोट प्राप्त हुए। एक वोट रद्द माना गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को बराबर मत हासिल हुए। इसके बाद टॉस कराया गया जिसमें कांग्रेस की देवकी बिष्ट को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया।
मालूम हो कि 14 अगस्त को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए थे। वोटिंग के बाद निर्वाचन आयोग ने मतगणना करा दी थी, लेकिन चुनाव परिणाम घोषित नहीं किए गए थे। चुनाव परिणाम सीलबंद लिफाफे में बंद कर डबल लॉकर में रखवा दिए गए थे। मंगलवार को निर्वाचन आयोग ने चुनाव परिणाम घोषित किया जिसमें नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने जीत हासिल की जबकि उपाध्यक्ष की सीट कांग्रेस की झोली में चली गई।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top