Uttarakhand DIPR
Mitti

मिट्टी लेने गई महिलाओं पर गिरा टीला, एक की मौत, 4 घायल

खबर शेयर करें

Report ring Desk

उत्तरकाशी। घर की पुताई के लिए मिट्टी लेने गई 5 महिलाएं मिट्टी के टीले मेें दब गई। मिट्टी के अंदर दबने से एक महिला की जान चली गई जबकि उसके साथ चार अन्य महिलाएं घायल हो गई। इसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के अंतर्गत मोरी तहसील के ग्राम फिताड़ी की महिलाएं घर की लिपाई-पुताई की लाल मिट्टी लाने के लिए गई थी। मिट्टी खोदनेे के दौरान अचानक से ऊपर से मिट्टी का पूरा टीला इनके ऊपर गिर गया, जिससे वे मिट्टी के टीले में दब गई। महिलाओं के मिट्टी में दबनेे की सूचना पर ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरह सभी महिलाओं को बाहर निकाला। इस हादसे में एक महिला की जान चली गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे की खबर के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top