Report ring Desk
नई दिल्ली। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्रीनिवास वरखेड़ी ने खुशी जताते हुए कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान राष्ट्रीय भावना तथा विश्व कल्याण का प्रखर प्रतीक है। वरखेड़ी ने कहा कि माननीय प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रकृति,ऋषि परम्परा व कृषि संबर्धन हेतु वृक्षारोपण तथा मेरी माटी, मेरा देश के महत्त्वाकांक्षी अभियान के तहत सीएसयू के सदाशिवपुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय अभियान में सीएसयू के सभी परिसरों विशेष तौर पर छात्र छात्राओं तथा देश के संस्कृत परिवार को भी सक्रिय रूप भाग लेना चाहिए। वैदिक तथा लौकिक संस्कृत साहित्य के ऋषि-मुनियों ने ही समग्र विश्व को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा संबर्धन का संदेश सबसे पहले दिया था। अपनी पृथ्वी तथा इस पर निवास करने वाले जनमानस की सांस्कृतिक तथा भाषिक समरता की दृष्टि से ऋग्वेद का भूमि सूक्त भी सर्वथा विश्व मानव कल्याण के लिए युगीन है।


Leave a Comment