Uttarakhand DIPR
Pushkar Dhami

कुमाऊं मंडल के धार्मिक स्थलों में बनेगा मानसखंड कॉरिडोर- सीएम धामी

खबर शेयर करें

Report ring Desk
चम्पावत। उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए यहां धार्मिक स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात देवीधुरा में मॉ वाराही की पूजा के दौरान कही। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा की तर्ज पर कुमाऊं मंडल के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का मानसखंड कॉरिडोर बनाया जाएगा।

देवीधुरा में सीएम ने मां वाराही की पूजा की। उन्होंने मां वाराही मंदिर को भी मानसखंड कॉरिडोर से जोडऩे की बात कही। खटीमा से देवीधुरा के बग्वाल मेले के लिए जाने से पहले सीएम ने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ का पुनर्निर्माण, बदरीनाथ के मास्टर प्लान पर काम चल रहा है। साथ ही यमुनोत्री-गंगोत्री धामों में भी काम शुरू किया गया है। चार धाम यात्रा के लिए सड़क मार्ग, रेल कनेक्टिविटी बनाई जा रही है। इसके साथ ही कुमाऊं मंडल में मानसखंड कॉरिडोर का संकल्प लिया गया है। इसके तहत कुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, सड़क और अस्थापना के कार्य होंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top