Uttarakhand DIPR
CM dhami

नन्ही वैदेही ने सीएम को सुनाया महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् , सीएम ने पीएम से मिलाने का किया वादा

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् गा रही एक छोटी सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। मासूम सी यह बच्ची सीएम धामी के सामने महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् गाने वाली बच्ची का नाम वैदेही बताया जा रहा है।

महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् जो कि एक प्राचीन और पवित्र स्तोत्र है, जिसे आदि शंकराचार्य जी ने स्वयं लिखा था। इस स्तोत्र को सुनाने के बाद वैदेही को मुख्यमंत्री जी से उपहार भी मिला और उन्होंने वैदेही को प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलवाने का वादा भी किया। नन्ही बच्ची के मुख से महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् का पाठ सुन कर मुख्यमंत्री धामी मंत्रमुग्ध हो गए। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह बच्ची हर किसी का दिल जीत रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top