tiger e1621224260906

बाइक सवार बुजुर्ग पर घात लगाये तेंदुए ने किया हमला

Report ring desk

नैनीताल। नैनीताल में एक बाइक सवार बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने बुजुर्ग की टांग पर पंजे से वार कर दिया। अब्दुल समद कृष्णापुर निवासी मल्लीताल में दुकान लगाते हैं।

बृहस्पतिवार को वह कृष्णापुर का मार्ग बंद होने के चलते आलूखेत से घर लौट रहे थे तभी गेठिया के पास तेंदुए ने बाइक सवार बुजुर्ग पर हमला कर दिया जिसमे बाइक के पीछे बैठे अब्दुल घायल हो गए।

घटना के बाद बाइक चालक फैजान ने शोर मजा कर तेंदुए पर पत्थर फेंक कर तेंदुए को वहां से भगाया। और घायल को घर ले गया। फैजान का कहना है कि अब्दुल बहुत डर गए हैं इसी कारण से वह अस्पताल जाने से मना कर रहे हैं।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top