अल्मोड़ा। जिले के बग्वालीपोखर में एक व्यक्ति पर तेंदुए ने घायल कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। चार घंटे की खोजबीन के बाद वह झाडिय़ों के बीच घायल अवस्था में मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें रानीखेत अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है उन पर तेंदुए ने हमला किया है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर गोपाल दत्त जोशी और वन विभाग की टीम ने प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बग्वालीपोखर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भंडरगांव निवासी जमन सिंह (58) पुत्र आन सिंह पर बुधवार सुबह घूमने निकले थे लेकिन जब बहुत देर बाद भी वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। करीब चार घंटे की खोजबीन के बाद जमन सिंह बग्वालीपोखर कफड़ा मोटरमार्ग के पास झाडिय़ों में घायलावस्था मिले। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें रानीखेत अस्पताल भेजा गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जमन सिंह दिल्ली की एक निजी संस्था में नौकरी करते हैं। वे आजकल छुट्टी पर घर आए थे।

