Uttarakhand DIPR
kainchi jpg

28.15 करोड़ रुपए की लागत से होगा कैंचीधाम मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण

खबर शेयर करें
– व्यय वित्त समिति में मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

देहरादून। मानसखंड मंदिर मिशन माला के तहत कैंचीधाम मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर मूलभूत सुविधाओं के विकास और बहुमंजिला पार्किंग भी बनाई जाएगी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कैंचीधाम में 28.15 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की व्यय वित्त समिति की बैठक में इसके निर्देश दिए हैं।

सचिवालय में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित कार्यों के लिए फार कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से डीपीआर तैयार की गई है। मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रोजेक्ट में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं के विकास तथा बहुमंजिला पार्किग निर्माण के साथ ही विजिटर सेंटर, वाहन चालकों के लिए प्रतीक्षा कक्ष, मंदिर परिसर में पूर्व में निर्मित पुल के अतिरिक्त एक और पैदल पुल निर्माण से संबंधित कार्य को भी सम्मिलित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव सी रविशंकर समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top