Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 06 28 at 20.44.27 jpeg

पति खींच रहा था पत्नी की फोटो, महिला की खाई में गिरने से मौत

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़ । पिथौरागढ़ के चुपकोट बैंड से डाकुड़ा मशान मंदिर के पास फोटो खीचते वक्त महिला फार्मासिस्ट की खाई में गिरने से मौत हो गई। एसडीआरएफ और पुलिस ने महिला को खाई से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पति पत्नी की फोटो खीच रहा था अचानक पैर फिसलने से हादसा हो गया।

बृहस्पतिवार को राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल जमराड़ी में तैनात सोनम पायल (37)पति राजेंद्र नेगी (41 ) निवासी कोदसी रोड बढोगल भोगपुर ऋषिकेश के साथ बाइक से पिथौरागढ़ की ओर आ रहे थे। वह दोनों ऐंचोली के पास किराए में रहते थे। वह चुपकोट बैंड से डाकुड़ा मशान मंदिर जाने वाली सड़क में फोटो खीच रहे थे। पति पत्नी की फोटो खीच रहा था। सोनम पायल का अचानक पैर फिसलने से वह खाई में गिर गई। हादसे के बाद पति पत्नी को निकालने के लिए खाई में चला गया। ग्रामीणों को जैसे ही हादसे का पता चला वह मौके पर पहुंचे।
सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह खाई से महिला को बाहर निकाला। इसके बाद फार्मासिस्ट और उनके पति को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने फार्मासिस्ट को मृत घोषित कर दिया। दोनों की एक साल की बच्ची भी है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top