Uttarakhand DIPR
Untitled 2

नैनी पेपर मिल का एचसीएल टैंक फटा, दो कर्मचारियों की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

काशीपुर। काशीपुर के नैनी पेपर मिल में एचसीएल टैंक फटने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुरादाबाद रोड पर स्‍थि‍त नैनी पेपर मिल में शनिवार रात रोज की तरह काम चल रहा था। तड़के तीन बजे के आसपास फैक्‍ट्री के एचसीएल टैंक में लीकेज होने लगा तो अनुबंध के कर्मचारियों को बुलाया गया। वे टैंक ठीक करने के लिए उस पर चढ़े थे कि इसी बीच उसमें ब्‍लास्‍ट हो गया। ब्‍लास्‍ट इतना तेज था कि मौके पर ही दोनों कर्मचारियों को चीथड़े उड़ गए।
मृतक प्रताप सिंह ( 27) पुत्र रिचपाल मलियाना थाना टीपी नगर, मेरठ, उत्‍तर प्रदेश और राहुल (27)  पुत्र भोराज सिंह, ग्राम फतेहपुर थाना डिभारी, जिला मुरादाबाद उत्‍तर प्रदेश के निवासी थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। फैक्‍ट्री कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top