Uttarakhand DIPR
Malka

भरभराकर गिर गई चार मंजिला इमारत, तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें

Report ring Desk
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सब्ज़ी मंडी इलाक़े में एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मलकागंज के पास सब्जी मंडी  स्थित रॉबिन सिनेमा के सामने हुई है। दोपहर 11:50 बजे पुलिस को एक स्थानीय निवासी ने फोन कॉल कर घटना की जानकारी दी जिसके बाद तत्काल पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा।

इमारत करीब 70 साल पुरानी बताई जा रही है। इसे निगम ने पहले ही जर्जर घोषित किया हुआ है। इसलिए बिल्डिंग रिहायशी नहीं थी। हालांकि सबसे निचले तले पर एक हलवाई की दुकान थी। जब इमारत गिरी तो वहां से एक परिवार गुजर रहा था, जिसमें दो बच्चे और पति-पत्नी थे। वो भी इसके नीचे आ गए। फिलहाल इनमें से एक को बाहर निकाल लिया गया है। इमारत के बेसमेंट में निर्माण कार्य चल रहा था, हादसे के दौरान वहां पर मजदूर काम कर रहे थे।

इस घटना को लेकरदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हैए जिला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नजर बनाए हूं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top