Uttarakhand DIPR
Elephant

पिकनिक मनाने गए युवक की हाथी ने ले ली जान

खबर शेयर करें

Report ring Desk

देहरादून। पिकनिक मनाने गए युवकों पर हाथियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। वहीं उसके दो साथियों ने जैसे तैसे भागकर अपनी जान बचाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सौंग नदी किनारे रविवार शाम ओगलभट्टा का शाबाज, क्लेमनटाउन निवासी मनीष और नुका सिरोली में पिकनिक मनाने पहुंचे। तीनों युवक मुख्य सड़क मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर नदी के पास पार्टी कर रहे थे तभी अचानक वहां चार हाथी आ गए। हाथियों को अपनी तरफ आता देख मनीष-नुका भागने में सफल रहे लेकिन शाबाज भाग नहीं पाया और एक हाथी ने सूंड से उठाकर उसे पटक दिया। हाथी के जोर से पटकने पर शाबाज अचेत हो गया। हाथियों के वहां से जाने के बाद मनीष और नुका मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर वन विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया गंभीर अवस्था में घायल शाबाज को रायपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे दून अस्पताल रेफर किया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top