Report ring desk
रामनगर। रामनगर डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव फर्त्याल ने गुरुवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनें फंदे से उतार कर उन्हें संयुक्त चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के कारण उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।
गौरव 2012 में राजकीय महाविद्यालय का छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है। एनएसयूआई से उसने चुनाव लड़ा था। बताया जा रहा है कि गौरव काफी हंसमुख और मिलनसार स्वभाव का था। उसके आत्मघाती कदम की जानकारी जैसे ही दोस्तों व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को मिली वह स्तब्ध हो गए। गौरव अपने घर का इकलौता था। बताया जाता है कि वह कुछ दिन पहले से परेशान था।