Uttarakhand DIPR
congress

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Report ring desk
रुद्रपुर। बदहाल स्वास्थ्य सेवा और भाजपा नेता के घर में वैक्सीनेशन के खिलाफ मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान हुई धक्का मुक्की के बाद पुलिस ने दो दर्जन से अधिक कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का रुद्रपुर दौरा था। सुबह साढ़े दस बजे वह हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। कांग्रेसी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के आवास से जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री का विरोध करने के लिए पुलिस लाइन की ओर रवाना हुए। इसका पता चलते ही सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम एफसीआई रोड स्थित नैनीताल हाइवे पर पहुंच गए।

पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया । पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का मुक्की हुई। बाद में पुलिस कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर वाहनों से कोतवाली ले गयी। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि वह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने फोर्स के बल पर उन्हें रोककर लोकतंत्र की हत्या की है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top