देहरादून। जीएमएस रोड स्थित पॉश कॉलोनी अलकनंदा एन्क्लेव में बुजुर्ग की चाकु से गोद हत्या कर दी। बुजुर्ग ओएनजीसी के पूर्व इंजीनियर अकेले रहते थे। पड़ोसियों ने घर में आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी जिस पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गयी। पुलिस हत्या के पीछे वजह की जांच कर रही है। घटना सोमवार रात करीब आठ बजे की बताई जाती है।
यह भी पढ़ें: आपत्तिजनक हालत में मिले छात्र-छात्रा, लोगों ने किया हंगामा, छात्र पर मुकदमा दर्ज
25 अलकनंदा एन्क्लेव पर बृज निवास नाम से अशोक कुमार गर्ग का मकान है। पुलिस अंदर पहुंची तो मकान के मुख्य हिस्से में कोई नहीं था। घर की सारी लाइटें खुली थीं। बाथरूम से कराहने की आवाज आ रही थी। पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि बुजुर्ग अशोक कुमार गर्ग घायल अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन चंद मिनट के इलाज के बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

अशोक कुमार गर्ग के बारे में पता चला है कि वह 2008 में ओएनजीसी के इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कुछ साल पहले ही उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। उनकी एक बेटी गुरुग्राम और एक चेन्नई में रहती है। अशोक कुमार गर्ग के पेट और छाती पर चाकू से कई घाव किए गए हैं। उन्हें क्यों और किसने मारा पुलिस इस बात की जांच की जा रही है।

