WhatsApp Image 2024 02 05 at 12.38.46 jpeg

दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने गए छात्र की सड़क हादसे में मौत, मां ने रोका था नहीं मानी बात

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने गए गए नौवीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गयी। छात्र को बर्थडे पार्टी में जाने से मां ने रोका था मगर उसने बात नहीं मानी थी। मृतक घर का इकलौता चिराग था।

यह भी पढ़ें : संगीता को सूदखोरों से मिली मुक्ति, आयुक्त ने वापस दिलाई जब्त कार

जानकारी के मुताबिक लामाचौड़ के ईसाई नगर निवासी 15 वर्षीय अनुराग गवन पुत्र रविंद्र गवन लामाचौड़ इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। उसके पिता का दो साल पहले ही निधन हो चुका है। मां गाय का दूध बेचकर घर चलाती थी।

Hosting sale

परिजनों के मुताबिक अनुराग रविवार शाम अपने एक दोस्त के बर्थडे में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि मां ने अनुराग को जाने से रोका, लेकिन उसने बात टाल दी और अपने दो दोस्तों संग पार्टी के लिए गया था। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह जब अनुराग अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था तो लामाचौड़ में घर से कुछ दूरी पर हाईवे पर ही बाइक रपट गई। बाइक सामने खड़े ट्राला से जा टकराई। हादसे में अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दो दोस्तों को चोट नहीं आई। गंभीर हालत में अनुराग को बेस अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मां बदहवास है। अनुराग इकलौता बच्चा था। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसओ ने बताया कि मौत के असल कारणों की सीसीटीवी के माध्यम से जांच की जा रही है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top