Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2023 11 15 at 18.51.09

क्रिकेट के पूर्व कप्तान धोनी पहुंचे पैतृक गांव ल्वाली , हरज्यू को किया नमन, ग्रामीणों का जाना हालचाल

Report ring desk

अल्मोड़ा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ बुधवार को अपने पैतृक गांव ल्वाली (जैंती ) अल्मोड़ा पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने हरज्यू समेत अन्य ईष्ट देवताओं की पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों का हालचाल जाना । गांव में करीब दो घंटे रुकने के बाद वह लौट गए।

धोनी मंगलवार को नैनीताल पहुंच थे। इसके बाद संभावना जताई जा रही थी कि वह अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा स्थित ल्वाली भी जा सकते हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे धोनी गांव पहुंचे। इसकी भनक किसी को नहीं थी। उन्होंने पत्नी साक्षी के साथ गांव के ईष्ट देवता के मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

क्रिकेट के इस सितारे के गांव पहुंचने की जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सड़क पर उनका स्वागत किया। इसके बाद धोनी ग्रामीणों के साथ पैतृक आवास पहुंचे। ​ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी के गांव पहुंचने पर गांव में खुशी का माहौल था। उन्होंने हरज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने युवाओं, बच्चों, महिलाओं और बजुर्गों के साथ बात की।  ग्रामीणों ने उनके साथ सेल्फी लेकर इस मौके को यादगार बनाया। 

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top