Uttarakhand DIPR
sundar lal bhuguna e1620477781234

पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा एम्स ऋषिकेश में भर्ती

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुखार व खांसी की शिकायत है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे एम्स ऋषिकेश लाया गया था। उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सुंदरलाल बहुगुणा को बुखार व खांसी की शिकायत थी। उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि सुंदरलाल बहुगुणा को अभी सांस लेने में कोई परेशानी नहीं आ रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top