Uttarakhand DIPR
Accident jpg

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, इंजीनियरिंग के छात्र की मौत

खबर शेयर करें

देहरादून। पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलाकुई से सहसपुर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सत्यम कुमार उर्फ हर्षराज (22) की मौत हो गई। वहीं, बिहार निवासी विनीत (21) और उत्तरप्रदेश के प्रयागराज निवासी सौरभ सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विनीत का दून अस्पताल और सौरभ सिंह का धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक और दोनों घायल छात्र सहसपुर स्थित जेबीआईटी के छात्र हैं।
कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार रात रामपुर में बड़ी मस्जिद के पास एक कार के पेड़ से टकराने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम टीम मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार में तीन युवक सवार थे। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
तीनों घायलों को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने सत्यम कुमार को मृत घोषित कर दिया। विनीत और सौरभ सिंह को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top