Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 03 20 at 09.37.50 jpeg

Election 2024: 60 लाख रुपये की अवैध शराब, नकदी पकड़ी गई

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद 60 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब, नकदी, मादक पदार्थ पकड़े गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर सभी जिलों में आबकारी, पुलिस, आयकर समेत 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियां निगरानी कर रही हैं।

इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग के स्टेट नोडल अफसर मनमोहन मैनाली ने बताया, आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद 16 मार्च से 18 मार्च तक विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों ने 60 लाख से अधिक कीमत के अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज की है।

बताया, एक मार्च से 18 मार्च तक यह आंकड़ा सात करोड़ 68 लाख से अधिक कीमत की अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज का था। बीते एक दिन में हुई बड़ी कार्रवाई में 11 मार्च को हरिद्वार में तीन करोड़ 34 लाख लाख रुपए कीमत के मादक पदार्थ सीज किए गए।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top