हल्द्वानी। शराब के नशे में धुत युवक हल्द्वानी बेस अस्पताल में घुस गया और दवा लेने लगी महिलाओं की लाइन में घुसने लगा जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मचने लगी। शोर सुनने पर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों और अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर शराबी युवक को लाइन से बाहर निकालकर अस्पताल परिसर से बाहर किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक दोपहर में ओपीडी काउंटर पर नशे की हालत में दवा लेने आया था। वह सीधे महिला मरीजों की लाइन तोडक़र आगे बढऩे लगा। महिलाओं ने विरोध किया तो युवक उनसे झगडऩे लगा और गाली गलौज करने लगा। शोर सुनकर मौके पर तैनात होमगार्ड जवानों और अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे लाइन से बाहर निकाला और अस्पताल परिसर से बाहर भेजा। इस घटना से महिला मरीजों और उनके तीमारदारों में नाराजगी दिखी। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि अस्पताल में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो भी व्यक्ति नियम तोड़ेगा या कर्मचारियों से अभद्रता करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।







Leave a Comment