Uttarakhand DIPR
Indigo

चार साल बाद भारत-चीन के बीच सीधी हवाई यात्रा शुरू

खबर शेयर करें
76 यात्रियों के साथ रवाना हुई इंडिगो की पहली उड़ान

नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच चार साल बाद फिर से सीधी हवाई सेवाएं शुरू हो गईं हैं। इंडिगो की पहली उड़ान 76 यात्रियों के साथ कोलकाता से चीन के ग्वांगझोउ के लिए शुरू हुई। कोविड-19 महामारी और पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के कारण निलंबित ये उड़ानें कूटनीतिक प्रयासों और पर्यटक वीजा फिर से खोलने के बाद बहाल हुई हैं, जिससे व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग को छोडक़र दोनों देशों के बीच विमान सेवाएं 2020 की शुरुआत से ही बंद थीं जब कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित किया गया था। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और चीन के ग्वांगझोउ शहर के बीच सीधी उड़ानें चार साल से अधिक समय के अंतराल के बाद फिर से शुरू हो गईं हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता से ग्वांगझोउ के लिए पहले विमान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रात 10 बजे उड़ान भरी। उन्होंने बताया कि निजी विमानन कंपनी इंडिगो की इस उड़ान में कुल 176 यात्री सवार थे।

भारत और चीन के बीच 2020 की शुरुआत तक सीधी उड़ानें जारी थीं, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इन्हें निलंबित कर दिया गया। पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमा विवाद के कारण ये सेवाएं निलंबित रहीं। हाल में कूटनीतिक प्रयासों के बाद निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा कि 26 अक्टूबर से चीन के लिए हवाई सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top