marriage e1619351601646

दहेज में बाइक मांगी तो, बारात को बनाया बंधक

खबर शेयर करें

Report ring desk

रुड़की। निकाह की रस्म में दूल्हे को दहेज में बाइक की डिमांड करना महंगा पड़ गया। इससे नाराज दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया। इस दौरान विवाद होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

विवाद सुलझाने के लिए गांव में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। मगर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। बारात बिना दुल्हन के ही लौट गयी।

बताया जाता है कि कलियर थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी एक युवती का रिश्ता सहारनपुर के युवक से तय हुआ था। मंगलवार को दस लोगों को लेकर बारात गांव में पहुंची। आरोप है कि निकाह की रस्म के दौरान दूल्हे ने दहेज में बाइक की मांग कर दी।

इस बात को लेकर दोनों पक्षों में गहमागहमी और हाथापाई हो गई। ग्रामीणों बारात को बंधक बना लिया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोगों की समझौते को लेकर पंचायत हुई। बाद में दूल्हा बिना बाइक के ही निकाह करने को राजी हो गया, लेकिन दुल्हन ने शादी के लिए इनकार कर दिया।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top