कई सडक़ों और मोहल्लों में भरा पानी, कई वाहनों के रुक गए पहिए
Report ring Desk
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ïली में शनिवार को इस कदर मूसलाधार बारिश हुआ कि दिनभर हुई बारिश ने पिछले 20 साल का रिकार्ड ही तोड़ डाला। तेज बारिश होने से राजधानी की कई सडक़ों और मुहल्ïलों में पानी भर गया। सडक़ों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सडक़ों में पानी भरने से कई वाहनों के पहिए भी थम गए। जिससे लोगों को यातायात में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 126.1 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। नौ घंटे की बारिश से दिल्ïली का तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बते तक दिल्ली में 3.4 एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं शाम साढ़े पांच बजे तक 126.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 24 घंटे में 133.4 एमएम बारिश 10 जुलाई 2003 को दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। इसके असर से शनिवार को भारी बारिश हुई। रविवार को भी ऐसी स्थिति बने रहने का अनुमान है। आने वाले 24 से 36 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग विभाग का मानना है कि 10 जुलाई तक उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब में बारिश की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। दिन में मध्यम स्तर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है।
देहरादून में गिरी मकान की छत, पति-पत्नी घायल
उत्तराखण्ड में बीते दिनों से हो रही बारिश से मैदान से लेकर पहाड़ तक जनजीवन अस्त व्यस्त है। देहरादून में एक घर की छत गिरने से पति-पत्नी घायल हो गए। पिछले कई दिन से हो रही बारिश के कारण शनिवार सुबह अचानक मकान की छत गिर गई, जिससे अंदर सो रहे सिकंदर और उनकी पत्नी बानो घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घोसियान में भारी बारिश के चलते एक घर की छत गिर गई। छत का मलबा गिरने से घर के अंदर सो रहे सिकंदर और उनकी पत्ïनी बानो घायल हो गए। घर में सो रहे अन्य सदस्य मलबा गिरने के बाहर की ओर भाग गए और जैसे तैसे अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि यह घर काफी पुराना था।

