Uttarakhand DIPR
bus

हिमाचल में गहरी खाई में गिरी बस, हादसे में 12 लोगों की गई जान

खबर शेयर करें

Report ring Desk
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में अभी तक 12 लोगों के शव खाई से निकाले जा चुके हैं। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top