death 1 e1618457869993

झरने में गिरा भाई, बहन ने किया बचाने का प्रयास, दोनों की मौत

Report ring desk

पौड़ी। पौड़ी जिले के विकासखंड कोट के गैंठीछेड़ा में झरने में गिरकर भाई-बहन की मौत हो गई। स्थानीयों लोगों ने उन्हें झरने से बाहर निकाल कर 108 की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा। जहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि सिरोली गांव निवासी प्रमोद रावत की 16 वर्षीय पुत्री सिया और 15 वर्षीय बेटा अमन अपने मामा के गांव रखूंण गए थे। गुरुवार को करीब डेढ़ बजे दोनों गैंठीछेड़ा घूमने गए थे। साथ में रिश्तेदार लड़की भी गई थी। तहसीलदार हरिमोहन खंडूड़ी  ने बताया कि गैंठीछेड़ा के समीप अमन का फैर फिसलने से वह झरने में गिर गया।

भाई को बचाने के दौरान बहन सिया भी झरने में गिर पड़ी। साथ गई लड़की ने घटना की जानकारी गढ़खेत बाजार में लोगों को दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को झरने से बाहर निकाल कर इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। राजस्व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच 108 की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। जहां डाॅक्टरों ने दोनों भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top