Uttarakhand DIPR
Satish

बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह का निधन, चार दशक किया काम

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। सतीश शाह ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके मैनेजर ने पुष्टि की कि शाह किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे और कुछ दिन पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। कल रविवार को मुम्बई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सतीश शाह ने लगभग चार दशक तक काम किया और वह फिल्मों और टीवी शोज के जरिए मशहूर हुए। सतीश शाह की प्यारी सी मुस्कान सबका दिल जीत लेती थी। सतीश शाह ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिनमें हम साथ साथ हैं, मैं हूं ना, कल हो ना हो, कभी हां कभी ना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और ओम शांति ओम प्रमुख हैं।
सतीश शाह की आखिरी फिल्म हमशक्ल थी जिसको लगभग एक दशक बीत चुा है। एक्टर ने बताया था कि हमशक्ल में काम करने का अनुभव कुछ खास नहीं रहा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top