ज्योतिबाफूले नगर। प्यार में अंधी एक महिला अपने चार बच्चों को छोडक़र प्रेमी के साथ भाग गई। महिला के पति और बच्चों ने डिडौली कोतवाली पहुंचकर उसे बरामद करने की गुहार लगाई तो महिला प्रेमी के साथ पहुंच गई। लेकिन वह प्रेमी के साथ ही रहने की बात कहकर उसके साथ चली गई। महिला की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक में गांव एक मजदूर का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। रविवार को चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई। महिला का पति और चारों बच्चे डिडौली कोतवाली पहुंचे और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला भी अपने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंच गई। महिला ने पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की बात कही। महिला की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पति और बच्चे महिला के सामने बिलखते रहे, लेकिन उसने उनकी एक नहीं सुनी। कई घंटे तक महिला को मनाने के लिए पंचायत भी चली लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई।
गांव वालों का कहना है कि महिला पहले भी दो अलग-अलग लोगों के साथ घर छोडक़र जा चुकी है। इस बार वह अपने तीसरे प्रेमी के साथ भागी है।

