Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2025 01 20 at 18.04.27

गोवंशीय से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल, विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे युवक

खबर शेयर करें

खटीमा। खटीमा में विवाह समारोह से घर लौट रहे युवकों की बाइक गोवंशीय से टकरा गई। हादसे में एक एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। बताया जाता है कि कोहरा अधिक होने के कारण हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें: बागेश्वर में झाड़ियों में फेंकी मिली बच्ची, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने देखा

नानकमत्ता के पिस्तौर पिपलिया निवासी सतीश कुमार राणा (30) पुत्र ईश्वर राणा और मगरसड़ा, सितारगंज निवासी सोमदेव सिंह रविवार को खटीमा के बिगराबाग में अपने दोस्त अजय के विवाह समारोह में आए थे। रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक सोमदेव चला रहा था। तभी खटीमा बाईपास के पास उनकी बाइक सामने से आ रही गोवंशीय से टकरा गई। इससे दोनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। थोड़ी देर बाद होश में आने पर सोमदेव ने अपने परिचितों को बुलाकर सतीश को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सतीश को मृत घोषित कर दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top