2

भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन

Report ring desk

नई दिल्ली। माता की भेंट गाने वाले जाने-माने भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का निधन हो गया है। 80 साल के नरेंद्र चंचल पिछले तीन महीने से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

नरेंद्र चंचल ने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं। उन्होंने न सिर्फ शास्त्रीय संगीत में अपना नाम कमाया बल्कि लोक संगीत में भी लोगों का दिल जीता। नरेंद्र चंचल पिछले कई दशकों से कीर्तन और जगरातों की दुनिया में सक्रिय थे। नरेंद्र को पहचान मिली फिल्म ‘आशा’ में गाए माता के भजन ‘चलो बुलावा आया है’ से। जिसने रातों रात उन्हें मशहूर बनाया दिया। उन्होंने राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ में ‘बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ा’ गाना गाया। ये गाना आज भी लोगों की जुबान पर रहता है।

उनके निधन पर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने भी शोक जताया है।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top