ततैया के काटने से पांचवीं के छात्र की मौत
report ring desk चंपावत। ततैया के काटने पर उचित इलाज न मिलने से पांचवीं के छात्र की जान चली गयी। बच्चे को ततैया ने काटा तो जिला अस्पताल से हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण उसे वापस लोहाघाट अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।















