बच्चे पर झपटा गुलदार, ताऊ ने बचाई जान
पौड़ी। पौड़ी के द्वारीखाल विकासखंड निवासी एक 7 वर्षीय बच्चे पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया, बच्चे के ताऊ ने गुलदार के मुंह से बच्चे को छुड़ाया। बच्चे को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।















