पशुओं को घास देने जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के सैंज सोरा गांव में भालू ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुरुवार सुबह हुई इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घायल व्यक्ति के शोर मचाने के बाद गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, लोगों का आता देख भालू भाग गया। […]















