Uttarakhand DIPR
aatishi jpg

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लग गई है। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

आतिशी को अरविंद केजरीवाल के सबसे करीबियों में माना जाता है। केजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान के बाद आतिशी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। अब इसका औपचारिक ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम का प्रस्ताव नए मुख्यमंत्री के तौर पर रखा। उन्हें आप विधायक दल का नेता चुना गया है। करीब 18 विभागों को संभाल रही आतिशी के पास अब प्रशासन का भी अच्छा अनुभव है। वह पार्टी के पक्ष को मजबूती से मीडिया के सामने बात रखती आई हैं।

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस्तीफे के घोषणा की थी। वे आज शाम एलजी को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। केजरीवाल ने कहा है कि वह तब तक दोबारा सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जब तक चुनाव जीतकर जनता से ईमानदारी का सर्टिफिकेट हासिल नहीं कर लेते।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top