Report ring desk
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में पांच साल बाद भगवा लहराया है। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सूरज रमोला ने निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी को कड़े मुकाबले में 17 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। सूरज रमोला को 1554 और संजय जोशी को 1537 वोट पड़े।
उपाध्यक्ष पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में अमन सिंह बिष्ट ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक सिंह बोरा को 307 मतों से हराया। अमन को 1318, अशोक को 1011 और शिवम शर्मा को 475 वोट मिले। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कविता बोहरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गुड़िया बिष्ट को 1469 मतों के भारी अंतर से हराया। सचिव पद पर कमल सिंह बोरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक चंद्र को 939 मतों के अंतर से हराया। संयुक्त सचिव पर विवेक मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकुल प्रताप को 82 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में सौरभ बिष्ट ने सागर साहू को 279 मतों से हराया। सौरभ बिष्ट को 1595 और सागर साहू को 1316 वोट पड़े।

विवि प्रतिनिधि पद पर गौरव कांडपाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुजल सचिन को 1065 मतों के भारी अंतर से हराया।

