kejriwal

उत्तराखंड में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’

Report ring desk

नई दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा की है। इसके लिए बकायदा रणनीति तैयार की जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उत्तराखंड के लोगों ने बड़ी संख्या में दिल्ली चुनावों के दौरान आप का समर्थन किया था। चुनाव संगठन की बजाय पब्लिक की उम्मीद से लड़े जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जनता की आशाएं साथ हों और नीयत ठीक हो, तो संगठन बनने में देर नहीं लगती। दिल्ली में भी आप के पास संगठन नहीं था, लेकिन पार्टी बनने के दो साल के भीतर ही कांग्रेस जैसी सवा सौ साल पुरानी और भाजपा जैसी चालीस साल पुरानी पार्टी को घुटनों पर ला दिया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने दिल्ली में स्कूलों और अस्पतालों का कायाकल्प होते देखा है और पार्टी से अनुरोध किया है कि आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड की राजनीति में उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य चुनावों में मुख्य मुद्दा होगा। विकास के लिए ये दोनों बेहद जरूरी हैं। साथ ही देवभूमि के लिए आपदा प्रबंधन की विशेष रणनीति बनाई जाएगी।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top