Uttarakhand DIPR
Rithala

रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झोपडिय़ों में भीषण आग, करीब 500 झोपडिय़ा जलकर राख

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग में करीब 400-500 झोपडिय़ां जलकर राख हो गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि उसे रात करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 15 दमकल गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि कई झोपडय़िां जलकर राख हो गई हैं। आग लगने से कई एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गए जिससे आग और तेज भडक़ गई।

पुलिस ने बताया कि सिलेंडरों के विस्फोटों से यहां के निवासियों में दहशत फैल गई, लोग आधी रात को अपने घरों को छोडक़र भागने को मजबूर हो गए। प्रथम दृष्टया पता चला है कि पहले आग एक झोपड़ी में लगी और एक-दूसरे से सटी इमारतों और कई एलपीजी सिलेंडर विस्फोटों के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही मिनटों में आग ने कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया और निवासियों में दहशत फैल गई।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top