नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में एक इमारत के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। सोमवार शाम को चार मंजिला इमारत गिरने दो बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बताया जा रहा है कि जो इमारत गिरी है वो हाल ही में बनी थी।
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में कौशिक इनक्लेव में सोमवार शाम को चार मंजिला इमारत गिरी गई। इस हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक दो बच्चों समेत 12 लोग बाहर आ गए है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बता दें कि जो इमारत गिरी है वो हाल ही में बनी थी। कौशिक एनक्लेव में 200 गज इलाके में बनी इमारत ढही है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सिंह ने दुख जताते हुए प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देने को कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया बुराड़ी में इमारत गिरने की यह घटना बेहद दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन से बात की है कि राहत और बचाव कार्य तेज़ी से सुनिश्चित किया जाएं।

