Report ring desk
हल्द्वानी। फतेहपुर बाजार के पास एक 8 महीने के बच्चे पर सुबह गुलदार ने हमला कर दिया। वहीं फतेहपुर रेंज में ही शाम को गुलदार ने एक 15 वर्षीय किशोरी पिंकी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
दोनों बच्चों को इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला उस समय का है जब पिंकी अपनी माँ और बहन के साथ जानवरों के लिए घास लेने जंगल गयी थी, तभी पिंकी पर गुलदार ने अचानक से हमला कर दिया। पिंकी की चीख सुनकर उसकी मां और बहन ने हल्ला मचाया जिसके बाद गुलदार पिंकी को घायल कर चला गया ।
वही दूसरी घटना में भी गुलदार ने 8 माह के बच्चे पर हमला कर दिया मां के हल्ला करने और आसपास के लोगों की मदद से गुलदार को भगाया और अपने बच्चे को छुड़ा लिया।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, वन विभाग की टीम ने फतेहपुर रेंज के आसपास जहाँ गुलदार के होने के निशान पाए गए हैं वहां काॅम्बिंग की जा रही हैं।