Report Ring Desk
गुरुवार यानी 3 सितंबर को चीनी जनता के जापानी विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की विजय की 75वीं वर्षगांठ मनायी जा रही। 75 वर्ष पहले चीनी जनता ने 14 साल की व्यापक कोशिश के बाद चीन के आधुनिक इतिहास में आक्रमण के खिलाफ़ पहली संपूर्ण जीत हासिल की। साथ ही चीन ने विश्व के विभिन्न देशों की जनता के साथ मिलकर फासीवादी युद्ध में भी जीत हासिल की। विशेषज्ञों के मुताबिक चीन में लड़ाई का मैदान पूर्व में स्थित मुख्य मैदान है। चीनी जनता के जापान विरोधी युद्ध ने विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की अंतिम विजय के लिये बड़ा योगदान दिया है।
गौरतलब है कि चीन में जापानी विरोधी युद्ध शुरू होने का समय सबसे पहले है। और युद्ध का समय भी सबसे लंबा रहा है। चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के उप डीन, चीनी इतिहास अनुसंधान प्रतिष्ठान के डीन काओ श्यांग के विचार में चीन में युद्ध का मैदान पूर्व में स्थित विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध का मुख्य मैदान है। चीनी जनता ने 14 साल के प्रयास के बाद और लाखों चीनी लोगों ने बलिदान देकर चीनी राष्ट्र की पाँच हज़ार से अधिक वर्षों के विकास में प्राप्त सभ्यता की उपलब्धियों की रक्षा की।
साभार-चाइना मीडिया ग्रुप


Leave a Comment