Uttarakhand DIPR
Bhrtra

धूम धाम से मनाया गया उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान का नौंवा स्थापना दिवस

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। आईटीओ प्यारेलाल भवन में उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान का नौंवा स्थापना वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ नंदा देवी डोली से हुई। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित के साथ की।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार में विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विशिष्ट अतिथि विधायक रविन्द्र सिंह नेगी, डॉ शरद पांडे, वेद प्रकाश शर्मा,के आर मिश्रा एवं कई गणमान्य अतिथियों की गरिमा मय उपस्थिति में कार्यक्रम के प्रारम्भ में उत्तराखण्डी लोक नृत्य झोड़ा-चाचरी एवं मां नंदा देवी डोली का भव्य प्रदर्शन किया गया।

संस्थान की ओर से निगम बोध घाट, हिंडन घाट,बदरपुर, मोल्ड बंद बदरपुर, घाटों पर हर रविवार को सेवा की जाती है जिसमें 250 सेवा मित्रों, विशिष्ट सहयोगी मित्रों, 18 युवा कलाकारों, 25 बाल कलाकारों को पंचविभुति गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्थान की ओर से इन 9 वर्षों में समाज को बेहतर सेवा का एक विडियो डेकोमैंट्री दिखाई गई जिसकी ऑडिटोयिम में मौजूद दर्शकों ने खूब प्रसंशा की।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह विष्ट जी ने उत्तराखंड समाज को एकजुट होकर इस मानवीय पुनीत सेवा को और बेहतर बनाने को कहा। उनका कहना था कि समाज की एकता ही हमारी पहचान है वही हमारी ताकत है उन्होंने कहा हम देव भूमि के लोग हैं हमारी ईमानदारी ही हमारी पहचान है सभी सेवा मित्रों को समाज की मानवीय सेवा समाज उत्थान परोपकार के लिए आशीर्वाद दिया। पटपडग़ंज के विधायक रविन्द्र सिंह नेगी ने उत्तरांचल भ्रात्रि सेवा संस्थान दिल्ली सेवा मित्रों की मानवीय सेवा एकजुटता की प्रसंशा की और समाज को एकजुट होकर उत्तराखंड समाज हर क्षेत्र मे अपनी भागीदारी आगे बढ़ चढ़ आने को कहा।
संस्थान के संस्थापक एवं संयोजक हरदा उत्तरांचली, अध्यक्ष कुंदन सिंह रावत,उपाध्यक्ष उमेद सिंह शाह, महासचिव हरि सिंह रजवाड़, कोषाध्यक्ष भगवत रावत, वरिष्ठ सेवामित्र श्री बसंत काण्डपाल, लोक गायक बिशन सिंह हरियाला, धन सिंह तडय़िाल, नरेन्द्र मास्टर, शिव सिंह रावत, डॉ तारा सिंह बिष्ट, किशोर नैनवाल, झुंगर सिंह बिष्ट, नारायण मौलेखि, हीरा बल्लभ, महिपाल रावत, देवब्रत चौहान, बहादुर सिंह, दिनेश जोशी, भुवन असवाल, कैलाश चौहान, किशन सिंह, कमल रावत, भरत नेगी, जगत नेगी, बलबीर रावत, प्रकाश विष्ट, नवीन भट्ट, हयात राणा, हरि सिंह, प्रहलाद गुसाईं, हरिश अधिकारी, नरेश नैनवाल, राकेश मठपाल, प्रीतम नेगी, उत्तम रावत, विनोद मौलेखी, राम नाथ प्रसाद, गोविंद रावत, पुरन हालसी, ललित सिंह, अवतार सिंह राणा, अखिलेश भट्ट, अनील चौहान, राजु बौरा, बीर सिंह बर्तवाल बलवंत मेहरा, मगन लाल उनियाल, संस्थान के वरिष्ठ सेवा मित्र टीम एवं सभी शाखाओं के सेवा मित्र मौजूद रहे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top