Uttarakhand DIPR
Guldar attack

गुलदार ने ली सात वर्षीय मासूम की जान, लोगों में दहशत का माहौल

खबर शेयर करें

पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल जिले के खांडूसैंण क्षेत्र में गुलदार के ने एक सात वर्षीय मासूम बालिका पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के समय बच्ची आंगन में खेल रही थी। तेंदुए ने अचानक उस पर हमला किया और उसे घसीटकर झाड़ियों की ओर ले गया। मासूम पर हमले के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के बाद बालिका का शव झाडिय़ों से बरामद किया गया। इस हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का खतरा बना हुआ था। बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने सुरक्षा के कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए। लापरवाही के कारण ही आज एक मासूम की जान चली गई।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक को कथित तौर पर बंधक बनाकर अपना विरोध जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की आवाजाही के बावजूद वन विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को तुरंत पकडऩे या नरभक्षी घोषित कर मारने की मांग की है। इसके साथ ही गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की अपील की गई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top