हल्द्वानी। हल्द्वानी-रामपुर रोड पर टांडा के एस बैंड के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में कालाढूंगी निवासी सौरभ बिष्ट और रुद्रपुर निवासी राजू गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में घायल दो लोगों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।






Leave a Comment