Uttarakhand DIPR
UKD

यूकेडी ने जारी की 16 प्रत्याशियों की पहली सूची, किसको कहां से बनाया प्रत्याशी जानने के लिए पढि़ए ये खबर..

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी)ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मीडिया से बातचीत में दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूर्ण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुंजवाल, राजपुर से देवचंद उत्तराखंड, सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डीडी पंत, कपकोट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। शेष सीटों पर दूसरे चरण में नामों का एलान किया जाएगा।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top