Uttarakhand DIPR
AIIMS

उत्तराखण्ड से दिल्ली एम्स आने वाले मरीजों की मदद कर रही है ‘दगुड़ू सेवा’

खबर शेयर करें
मरीजों को दिखाने के अलावा परिजनों के विश्राम और खाने-पीने की भी व्यवस्था

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ïली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के जयप्रकाश नारायण जयप्रकाश ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए आने वाले उत्तराखंड के मरीजों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। उत्तराखंड के प्रवासियों और जरूरतमंदों की सहायता के यहां लिए 24 घंटे और 7 दिन ‘दगुड़ू सेवा’ पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है।

सेवा का मुख्य उद्देश्य पहाड़ों से इलाज के लिए दिल्ली आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अस्पताल की जटिल प्रक्रियाओं और अनजान शहर में होने वाली परेशानियों से बचाना है। ‘दगुड़ू सेवा’ के तहत उत्तराखंड के दूर-दराज के इलाकों से आने वाले लोगों को एम्स परिसर में डॉक्टरों और विभिन्न चिकित्सा जांच प्रक्रियाओं का सही मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही स्थानीय भाषाओं गढ़वाली और कुमाऊंनी में भी पूरा सहयोग दिया जाता है जिससे मरीजों को संवाद में आसानी होती है।
‘दगुड़ू सेवा’ से जुडऩे के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सेवा का लाभ लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर ़91-9560054040 पर केवल व्हाट्सऐप संदेश भेजने का अनुरोध किया गया है। इस नंबर पर सीधे नॉर्मल या वॉयस कॉल स्वीकार नहीं की जाती है। व्हाट्सऐप पर मरीज का नाम, उम्र, उत्तराखंड का स्थायी पता, बीमारी का विवरण और डॉक्टर की पर्ची या रेफरल लेटर की फोटो भेजनी होती है।
इलाज में मार्गदर्शन के अलावा, यह सेवा दिल्ली में रुकने वाले परिजनों के लिए विश्राम सदन में रहने और खाने-पीने की उचित व्यवस्था कराने में भी अहम भूमिका निभाती है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top