देहरादून। राज्य के पर्वतीय इलाकों में 28 अक्तूबर को मौसम बदल सकता है। पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है।
जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी का सीधा असर प्रदेश के तापमान पर देखने को मिलेगा। जिसके चलते सुबह-शाम के अलावा दिन में भी ठंड का अहसास होगा।







Leave a Comment