River

नदी में नहाते समय नायब सूबेदार का फिसला पैर, पानी के तेज बहाव ने ले ली जान

खबर शेयर करें

नैनीताल। गरमपानी के बेतालघाट के शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर धारी उडियार के पास नदी में नहाने के दौरान सेना में तैनात नायब सूबेदार की जिंदगी चली गई। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट कुंस्यारी निवासी 38 वर्षीय पृथ्वी पाल सिंह रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत वर्तमान में नैनीताल जिले के हल्द्वानी भगवानपुर में रहते थे। शुक्रवार को वह रानीखेत से हल्द्वानी आ रहे थे। इस बीच दोपहर करीब 2:30 बजे पृथ्वी पाल सिंह ने गरमपानी के बेतालघाट के पास धारी उडियार के पास गाड़ी रोकी और नहाने के लिए कोसी नदी में चले गए।
नदी में नहाने के दौरान पृथ्वी पाल सिंह का पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में डूबने लगे। घटना के दौरान उनके साथ अन्य साथी मौजूद थे जिन्होंने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह इसमें असफल रहे। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो वो तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पर पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ टीम ने मिलकर पृथ्वी पाल सिंह का रेस्क्यू किया। करीब ढाई घंटे चले रेस्क्यू के बाद पृथ्वी पाल सिंह का शव 3 किलोमीटर दूर पत्थरों के बीच अटका हुआ मिला।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top